सरियाें से भरा ट्रक लूटने का पांचवा आरोपी गिरफ्तार
भास्कर न्यूज | मदनगंज-किशनगढ़
सरगांवपुलिया के पास पिछले साल 25 मार्च की देर रात चालक खलासी का अपहरण कर सरियों से भरा ट्रक लूट मले में पुलिस ने पांचवे आरोपी को प्रोडक्शन वारंट के जरिये जयपुर जेल से बापर्दा गिरफ्तार किया।
आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे कार्रवाई शिनाख्त के लिए 16 फरवरी तक जेल भेज दिया गया। आरोपी को पुन: प्रोडक्शन वारंट के जरिये गिरफ्तार करेगी। प्रकरण में चार आरोपी पूर्व में गिरफ्तार हो चुके है। किशनगढ़ शहर थाना पुलिस के अनुसार प्रकरण में श्रीमाधोपुर, लिसाडिया निवासी राकेश पुत्र बनवारीलाल यादव को जयपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट के जरिये गिरफ्तार किया। आरोपी को बापर्दा रखा गया। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया गया जहां से कार्रवाई शिनाख्ती के लिए 16 फरवरी तक न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। आरोपी की शिनाख्त परेड कराई जाएगी। इसके बाद पुलिस पुन: प्रोडक्शन वारंट के जरिये मामले में गिरफ्तार करेगी। प्रकरण में चार आरोपी पूर्व में गिरफ्तार हो चुके हैं।