नर्सिंग के नए सृजित पदों के गलत मेल ने जगाए सपने
ये पद हुए थे सृजित
राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल में मार्च 2014 में 12 पद सृजित हो गए और नर्सिंग पदों की संख्या 61 हो गई। लेकिन वर्तमान में आधे से भी ज्यादा पद खाली चल रहे है। अस्पताल में 61 में से महज 21 कर्मी ही कार्यरत है जबकि 40 पद रिक्त चल रहे है। ऐसी स्थिति में मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था चरमराई हुई है। मौजूद नर्सिंगकर्मियों को क्षमता से ज्यादा काम करना पड़ रहा है।
विकास टिंकर| मदनगंज-किशनगढ़
@vikas9928376584
चिकित्सानिदेशालय की ओर से तीन दिन पहले आए गलत ई-मेल ने चिकित्सा विभाग को असमंजस में डा़ल दिया। ई-मेल में सरकारी अस्पतालों में नए पद सृजित होने की सूचना मिली और अस्पताल प्रशासन की मैन पावर बढ़ने के साथ ही युवाओं में रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद जगी। लेकिन पता करने पर सामने आया कि ये मेल मार्च 2014 का है। मेल मिलने के बाद किशनगढ़, ब्यावर, अजमेर, नसीराबाद, पुष्कर सहित विभिन्न अस्पतालाें में स्टाफ की संख्या बढ़ने की उम्मीद जगी थी। लेकिन ई-मेल की जांच करने पर पता चला कि मेल तो दो साल पुराना है। चिकित्सा निदेशालय की ओर से गलती से वर्ष 2014 पुराना मेल पुन: जारी कर दिया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मेल में 6 हजार 851 पद सृजित होने की सूचना थी जो कि मार्च 2014 में जारी की गई थी। उसी दिनांक क्रमांक नंबर का ई-मेल निदेशालय की साइट से गलती से पुन: अस्पतालाें के मेल पर भेज दिया गया। हालांकि निदेशालय की ओर से इस मेल को अब हटा दिया गया।
दोसाल पहले सृजित हुए थे 851 पद, आधे भी नहीं भरे
चिकित्सानिदेशालय की ओर से मार्च 2014 में प्रदेश में 6 हजार 851 सृजित किए गए थे। इसमें किशनगढ़ के यज्ञनारायण अस्पताल के लिए 12 पद सृजित किए गए थे। ब्यावर के लिए 10 नए पद सृजित किए गए थे। इसी तरह पुष्कर, अजमेर, नसीराबाद सहित अन्य अस्पतालों में नए पद सृजित किए गए थे। उनमें से आधे पद भी नहीं भर पाए। अब निदेशालय की ओर से पुराना मेल जारी करने से असमंजस की स्थिति बन गई।
गलतीसे पुराना मेल फारवर्ड हो गया
^ऐसेकोई नए पद सृजित नहीं हुए है। गलती से पुराना मेल फॉरवर्ड करने की सूचना आई है। इससे ज्यादा मुझे इस मामले में काई भी जानकारी नहीं है। डॉ.के. के. सोनी, डिप्टी सीएमएचओ