- Hindi News
- राठौड़ बने शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला अध्यक्ष
राठौड़ बने शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला अध्यक्ष
मदनगंज-किशनगढ़| राजस्थानशिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला शाखा अजमेर के चुनाव रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय किशनगढ़ में आयोजित हुआ। चुनाव अधिकारी रामवतार शर्मा ने बताया कि अजमेर जिला कार्यकारिणी के अध्यक्ष पद पर भंवरसिंह राठौड़ बने।
उपाध्यक्ष (पुरुष) पद पर शिवप्रकाश पारीक, उपाध्यक्ष (ƥमहिला) पद पर उषा जोशी, सभाध्यक्ष बिरदीचंद वैष्णव, उपसभाध्यक्ष देवपाल मीणा, सत्यनारायण शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बजरंग लाल शर्मा, उपाध्यक्ष जिला कार्यकारिणी के लिए रामचंद्र गुर्जर, प्राथमिक शिक्षा अल्ला बख्श, मंत्री महेंद्र कुमार लखारा, महिला मंत्री मीना शर्मा, कोषाध्यक्ष किशन लाल चौधरी बने। सदस्य प्राध्यापक पद पर पवन कुमावत, वरिष्ठ अध्यापक नारायण लाल चौधरी, अध्यापक पद पर जितेंद्र सिंह राठौड़, महिला उर्मिला शर्मा, शारीरिक शिक्षक ईद मोहम्म्द, पुस्तकालयाध्यक्ष मीना चतुरानी को बनाया गया। विभिन्न पदों पर निर्वाचित सदस्यों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विधायक भागीरथ चौधरी ने पहुंचकर सभी को बधाई दी और कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके बाद सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान सभापति गुणमाला पाटनी, महेंद्र पाटनी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। इससे पूर्व सुबह 10 बजे से 12 बजे तक नामांकन प्रस्तुत किया गया। 12.30 बजे तक प्रत्याशियों की प्रथम सूची का प्रकाशन, 1.30 बजे तक नाम वापस लेने दोपहर 2 बजे तक प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाश किया गया।
2.30 बजे से 4 बजे तक मतदान करवा कर तत्काल मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित किए गए। चुनाव कार्यक्रम में जिला महासमिति के 255 सदस्यों ने भाग लिया।
फोटो नंबर 14. राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के चुनाव संपन्न होने पर निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए
15. राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के चुनाव के बाद संबोधित करते विधायक भागीरथ चौधरी