चिकित्सा शिविर में 110 रोगी लाभािन्वत
भास्कर न्यूज|मदनगंज-किशनगढ़
राजारेड्डीस्थित पारीक मेंशन में रविवार को नि:शुल्क धूम्रपान निषेध शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में 110 रोगी लाभांवित हुए। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलने वाले शिविर में डॉ. देवराज पुरोहित द्वारा मरीजों के स्वास्थ्य की जांच के साथ धूम्रपान छुड़ाने का परामर्श दिया गया।
शिविर में गुटखा, तंबाकू, पान मसाला खाने वाले रोगियों की माउथ जांच मशीन से जांच की गई। मरीजों को धूम्रपान से होने वाले नुकसान के बारे में बताया और धूम्रपान से फेफड़े खराब होने, कैंसर होने, चर्म रोग, सहित विभिन्न बीमारियां होने के बारे में जानकारी दी। शिविर में जांच कर धूम्रपान निषेध के लिए जागरूक गया और नि:शुल्क परामर्श दवाइयां दी गई।
शिविरका हुआ समापन
लॉयंसक्लब किशनगढ़ क्लासिक द्वारा आयोजित एक्युप्रेशर शिविर का रविवार को समापन किया गया। छह दिन चले इस शिविर के समापन मौके पर शिवरतन मालू, अमित अग्रवाल, राजकुमार मालू, थेरेपिस्ट ओम सिंह राठौड़, सत्यनारायण चौधरी, रामकरण जाखड़, जेएस शेखावत, प्रेमसिंह गहलोत का स्वागत किया गया। शिविर में विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को एक्युप्रेशर पद्धति से उपचार दिया गया। शिविर में महिलाओं की पीठ दर्द, साईटिका, मोटापा, बच्चों का बिस्तर गीला करना, सहित अन्य बीमारी का इलाज किया गया। शिविर में रमाकांत काबरा, अशोक गंगवाल, मुकेश बज, मुकेश गोयल, रोहित मेहता, राकेश ओसवाल, पदम जैन, दिनेश अग्रवाल सहित अन्य का सहयोग रहा।
मदनगंज किशनगढ़. धूम्रपाननिषेध शिविर में स्वास्थ्य की जांच करते डॉक्टर।