पारा गिरा, सर्द हवाओं ने ठिठुराया
भास्कर न्यूज|मदनगंज-किशनगढ़
पारेमें उछाल के बावजूद शनिवार को सर्द हवा से कंपकंपी छूटती रही। रविवार सुबह चारों ओर शहर कोहरे ओट में छिपा हुआ था। दोपहर तक सूरज बादलों की ओट में छिपा रहा। इसके बाद हल्की धूप ही खिली। इस बीच हवाएं चलती रही जिससे ठिठुरन बढ़ गई। इस सीजन का पहला दिन था तब पारे में बढ़ोत्तरी के बावजूद दिन में ठंड बनी रही।
घने बादलों के बीच करीब 10 बजे ही तेज हवा चलती रही। सुबह आसमान में बादल छाए रहे। सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। ऐसे में ठंड का असर बरकरार रहा। रविवार को सरकारी कार्यालय, स्कूल कॉलेज की छुट्टी होने के कारण लोग ठंड के कारण घरों में दुबके रहे। बाजार में सुबह 10 बजे तक यातायात भी कम ही देखने को मिला। सुबह चारों ओर कोहरा छाने के कारण आने वाहन चालकों को परेशानी हुई। आगे चल रहे वाहन नजर नहीं रहे थे। लोग अलाव जलाकर सर्दी से अपना बचाव करते दिखे। दोपहर 12 बजे बाद सूर्य देवता के दर्शन हुए लेकिन धूप बेअसर रही। सर्दी बढ़ने के साथ ही किसानों के चेहरे भी खिल गए। किसान रबी की फसलों की तैयारी में जुट गए है। कृषि अधिकारी ने भी इस मौसम को रबी की फसलों के लिए सर्वोत्तम बताया है। इस मौसम में बच्चों, बुजुर्गों पुरानी बीमारी से पीड़ित रोगियों का विशेष ध्यान रखना होगा। बच्चों में निमोनिया का खतरा रहता है। अस्पताल में भी सर्दी से पीड़ित रोगियों की संख्या बढ़ रही है।
मदनगंज किशनगढ़. सर्दीसे बचाव के लिए अलाव तापते लोग।
मदनगंज किशनगढ़. सर्दीबढ़ने के साथ ही शहर में कोहरे की चादर बिछी हुई थी। रविवार को कोहरे से घिरी गुंदोलाव झील।