पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीसीएमएचओ ने सौंपी रिपोर्ट

बीसीएमएचओ ने सौंपी रिपोर्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|मदनगंज-किशनगढ़

रूपनगढ़स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत आयुष डॉक्टर द्वारा बीसीएमएचओ पर अभद्रता धमकाने के मामले में बीसीएमएचओ ने सीएमएचओ को पूरी रिपोर्ट सौंप दी। बीसीएमएचओ ने पूरे मामले में आयुष डॉक्टर को ही गलत ठहराया है। बीसीएमएचओ डॉ. के. के. सोनी ने बताया कि भदूण पीएचसी पर कार्यरत आयुष डॉक्टर बालकृष्ण शर्मा के काम में हमेशा त्रुटियां रहती है और वह अपना काम भी पूरा नहीं करता। 11 दिसंबर को मेरे साथ सीएमएचओ डॉ. राजेश खत्री खुद साथ थे।

सीएमएचओ को सौंपी रिपोर्ट में सोनी ने बताया कि 4 जुलाई 2012 को आयुष डॉ. बालकृष्ण शर्मा ने दो बिल दिए उसमें भी उसके खुद के दस्तखत थे। यात्रा प्रमाणित नहीं थी इसलिए बिल लौटा दिए। 12 मार्च 2014 को बिल प्राप्त हुए लेकिन पूर्ति नहीं की गई। 14 मार्च को वापस लौटा दिए गए। यात्रा बिल भी सही नहीं था। नियमानुसार 12 घंटे की यात्रा होनी चाहिए जबकि उसने 12 घंटे की भी यात्रा नहीं की। इसलिए भुगतान नहीं किया गाय। डॉ. सोनी ने रिपोर्ट में बताया कि बालकृष्ण ने श्रमिक मासिक प्रतिवेदन नहीं दिया उसके बावजूद अक्टूबर की सैलेरी दे चुका हूं। नवंबर की उपस्थिती अपेक्षित है लेकिन 14 तारीख तक हाजिरी नहीं हुई।

मालूम हो कि मालूम हो कि बालकृष्ण ने बीसीएमएचओ डॉ. सोनी पर 11 दिसंबर को सीएमएचओ के सामने अभद्रता करने, जान से मारने, धमकाने का आरोप लगाते हुए रूपनगढ़ थाने में परिवाद दायर किया था। साथ ही सीएमएचओ के जरिये कलेक्टर को पत्र लिखकर टीए डीए रोकने विभिन्न आरोप लगाते हुए इस्तीफा स्वीकार करने की मांग की थी।