नलों में फिर आया गंदा पानी
मदनगंज-किशनगढ़| विराटनगर में पिछले डेढ़ माह से गंदे पानी की जलापूर्ति होने की समस्या का समाधान नहीं हो रहा। रविवार सुबह फिर नलों में गंदा पानी आने पर क्षेत्रवासियों ने रोष प्रकट किया। जलदाय विभाग के अधिकारियों ने तीन दिन में जलापूर्ति समस्याओं का समाधान का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक कोई सुधार नहीं हुआ। जिससे क्षेत्रवासियों को पीने के पानी का भी संकट खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार विराट नगर में सुबह पानी की जलापूर्ति हुई। जब पानी आया तो वह भी गंदा पानी। जलापूर्ति में गंदा पानी आने के कारण क्षेत्रवासी पीने का पानी छोड़ नहाने या बर्तन धोने का पानी भी नहीं भर पाए। इस पर क्षेत्रवासियों ने नाराजगी प्रकट की। क्षेत्रवासी राकेश पहाड़िया, भंवर चौधरी ने आरोप लगाया कि पिछले डेढ़ माह से कॉलोनी में गंदा पानी रहा है लेकिन आज तक स्थिति में सुधार नहीं हुआ।