पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खड़े ट्रेलर में घुसी जीप, पांच घायल

खड़े ट्रेलर में घुसी जीप, पांच घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|मदनगंज-किशनगढ़.

जयपुरहाइवे स्थित जीवीके टोल से पहले रविवार शाम को बेकाबू होकर खड़े ट्रक में जीप जा घुसी। हादसे में जीप सवार एक ही परिवार के पांच जने घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। जीवीके एंबुलेंस की मदद से घायलों को राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने सभी को अजमेर रैफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार ग्राम पी थांवला, नागौर निवासी परिवार के सदस्य जीप में सवार होकर पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर नांगल गांव से पी थांवला वापस लौट रहे थे। शाम 4 बजे के आसपास जयपुर हाइवे स्थित जीवीके टोल से पहले जीप बेकाबू होकर खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में जीप सवार किशोर सिंह (45), मरुधर कंवर (62), हिम्मत सिंह (60), रेखा कंवर (25) लाड कंवर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर जीवीके एंबुलेंस की मदद से घायलों को राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने पांचों को अजमेर जेएलएन अस्पताल रैफर कर दिया। पांच घायलों को अस्पताल में आने के कारण अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नलू. जयपुरहाइवे पर ट्रेलर के पीछे घुसी जीप।