ट्रेलर पलटा, ग्रामीण ले गए शक्कर के कट्टे
अरांई | कस्बेके नवीन पावर हाउस के समीप एक ट्रेलर अनियंत्रित हो कर पलट गया। इससे चालक एवं खलासी घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से चालक एवं खलासी को ट्रेलर से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों को शिकायत पर अरांई पुलिस ने मामला दर्ज का कार्यवाही शुरू कर दी है। किशनगढ़ की तरफ से शक्कर के कट्टों से भरा एक ट्रेलर अरांई नवीन पावर हाउस के समीप अनियंत्रित हो कर पलट गया। इससे चालक एवं खलासी घायल हो गये। ग्रामीणों ने चालक एवं खलासी को अरांई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद शक्कर के कट्टे सड़क पर फैल गए। सड़क पर दुर्घटना के बाद राहगीरों ने शक्कर के कट्टे लूट लिये। ट्रेलर पलटने से उसके डीजल टैंक से डीजल का रिसाव शुरू हो गया। गाड़ियों वालों ने सुरक्षा मापदंडो को ताक में रखते हुए ट्रेलर के डीजल को बोतलों में भरना शुरू कर दिया। वहीं मोड़ पर हुई दुर्घटना के कारण वहां भीड़ के चलते दुर्घटना जोन बन गया। पुलिस ने यातायात को व्यवस्थित करा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अरांई. अरांईके समीप अनियन्त्रित होकर पटला ट्रेलर।