ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त कर ऑयल चुरा ले गए
भास्कर न्यूज | मदनगंज-किशनगढ़
मार्बलएरिया में बुधवार देर रात को अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर बिजली के ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर उसमें से ऑयल चुरा लिया। चोरों ने दो अन्य मार्बल गोदाम के पास लगे ट्रांसफार्मर से भी ऑयल चुराने का प्रयास किया लेकिन चौकीदारों के जाग होने पर भाग गए। चोरों ने चौकीदाराें पर पत्थर भी फेंके। घटना की सूचना मिलने पर व्यापारी एकत्रित हो गए।
गांधीनगर थाना पुलिस के अनुसार टूंकड़ा रोड पर देर रात अज्ञात चोर ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर उसमें से ऑयल तार चुराकर ले गए। चाेरों ने पहले तारों को शॉर्ट कर बिजली बंद कर दी। इसके बाद ट्रांसफार्मर को जमीन पर गिराकर घटना को अंजाम दिया। घटना का पता गुरुवार सुबह ट्रांसफार्मर के क्षतिग्रस्त हालत में जमीन पर गिरे होने पर चला। चुराए गए सामान की कीमत लाखों में बताई जा रही है।
इधरजाग होने पर उल्टे पांव भागे चोर
इसीतरह हरमाड़ा रोड पर जय सालासर दरबार नाम से मार्बल गोदाम है। देर रात 3 बजे के आसपास अज्ञात चोरों ने गोदाम पर लगा ट्रांसफार्मर के तारों को शॉर्टसर्किट कर बिजली बंद कर दी। इसके बाद चोरों ने ट्रांसफार्मर को जमीन पर गिराकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसी दौरान पास ही स्थित बालाजी मार्बल के पास लगे ट्रांसफार्मर को भी चोरों ने क्षतिग्रस्त जमीन पर गिरा दिया। चोर दोनों ट्रांसफार्मर से ऑयल चुराने के लिए उसे खोलने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान दोनों गोदाम के चौकीदार जाग गए। उन्हें देखकर चौकीदार को देख चोर भागने लगे। चौकीदाराें ने चोरों का पीछा किया तो उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। शोर शराबा होने से गोदाम के अन्य मजदूर भी एकत्रित हो गए। चोर बाइक लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर गोदाम मालिक पार्षद हिम्मत सिंह शेखावत मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना गांधीनगर थाना पुलिस को दी। सूचना पर एसएचओ अजीत सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
पहलेबाइक पर आते हैं, बाद में लाते हैं बड़ा वाहन
चौकीदारने बताया कि दो युवक बाइक पर सवार होकर आए थे। दोनों युवकों ने ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त किया। इसके बाद वे ट्रांसफार्मर से ऑयल तार चुराने के लिए बड़ा वाहन लाते हैं। उसमें रखकर फरार हो जाते हैं लेकिन चौकीदार के जाग होने से माल बच गया।
मदनगंज-किशनगढ़. मार्बल एरिया में बुधवार रात चोरों द्वारा ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद सुबह मौके पर पहुंचे अधिकारी पुलिस।