पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रक लूट के आरोपी को फिर गिरफ्तार करेगी पुलिस

ट्रक लूट के आरोपी को फिर गिरफ्तार करेगी पुलिस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| मदनगंज-किशनगढ़

सरगांवपुलिया के पास 25 मार्च 2015 की देर रात चालक खलासी का अपहरण कर सरियों से भरा ट्रक लूट मामले में पांचवे आरोपी को पुलिस पुन: गिरफ्तार करेगी। आरोपी कार्रवाई शिनाख्ती के लिए कोर्ट के आदेश पर 16 फरवरी तक न्यायिक अभिरक्षा में है। प्रकरण में पूछताछ के लिए पुलिस 17 फरवरी को प्रोडक्शन वारंट के जरिए पुन: गिरफ्तार कर सकती है। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी और प्रकरण में फरार छठे आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास करेगी।

शहर थाना पुलिस ने श्रीमाधोपुर, लिसाडिया निवासी राकेश पुत्र बनवारीलाल यादव को जयपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट के जरिये गिरफ्तार किया था। आरोपी को बापर्दा रखा गया। आरोपी को कार्रवाई शिनाख्ती के लिए 16 फरवरी तक न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

मालूम हो कि किशनगढ़ शहर थाना पुलिस में ट्रक मालिक जमनालाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 25 मार्च की रात को उसका ट्रक बगरू से सरिये भरकर ट्रक चालक भिंडर, उदयपुर निवासी किशन रावत तथा खलासी गोरधन रावत चित्तौड़ जा रहा था। देर रात 3 बजे सरगांव पुलिया के पास सफेद रंग की थार जीप ने छह-सात जने उतरे और चालक खलासी को ट्रक से उतारकर जबरन अपनी जीप में बैठाकर अपहरण कर ले गए। उनमें से दो लुटेरे ट्रक में चढ़ गए और सरियों से भरा ट्रक लेकर मौके से फरार हो गए। लुटेरे ट्रक चालक खलासी का अपहरण कर नसीराबाद की तरफ 10-12 किलोमीटर ले गए और मारपीट करते रहे।

खबरें और भी हैं...