पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महेश ज्योति दिग्दर्शिका का शीघ्र होगा प्रकाशन

महेश ज्योति दिग्दर्शिका का शीघ्र होगा प्रकाशन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदनगंज-किशनगढ़ | माहेश्वरीपंचायत संस्था मदनगंज के तत्वावधान में समाज की जानकारी एकत्रित करने के उद्देश्य से महेश ज्योति दिग्दर्शिका 2016 का शीघ्र प्रकाशन किया जाएगा। माहेश्वरी पंचायत संस्था मदनगंज के अध्यक्ष मुकुट बिहारी मालपानी ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज दिग्दर्शिका महेश ज्योति में माहेश्वरी समाज से संबंधित सभी जानकारियां, समाज के लोगों की पारिवारिक जानकारी, समाज की योजनाएं, विशिष्ट पदों पर प्रदेश राष्ट्रीय स्तर पर बैठे अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों समाज संस्थाओं पदाधिकारियों की जानकारी, फोन नंबर, मोबाइल, ईमेल, वेबसाइट के अलावा शैक्षणिक योग्यता का ब्यौरा प्रकाशित होगा। पंचायत मंत्री प्रकाश राठी ने बताया कि समाज की दिग्दर्शिका का शीघ्र प्रकाशन हो जाएगा।

खबरें और भी हैं...