परिवहन विभाग ने काटे 90 चालान
मदनगंज-किशनगढ़|जिला परिवहनकार्यालय किशनगढ़ ने रविवार रात सोमवार को ओवरलोड बिना परमिट के वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 90 वाहनों के चालान काटे। महकमे ने वाहन चालकों से 6 लाख रुपए वसूले। जिला परिवहन अधिकारी प्रकाश टिहलानी ने बताया कि दो दिनों में हाइवे से गुजरने वाले 90 वाहनों के चालान बनाए गए। इनमें से 42 वाहन ओवरलोड थे। वहीं 34 वाहनों को जब्त किया गया। इन वाहनों से 6 लाख रुपए वसूले गए। वाहनों के खिलाफ लगातार चल रहे अभियान में अब तक 40 लाख से भी अधिक वसूले जा चुके है। लगातार वाहन चालकों से वसूली करने में जिला परिवहन कार्यालय किशनगढ़ अब तक सबसे आगे चल रहा है। अभियान के तहत पांच टीमें दिन रात वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। कईं वाहनों के माल को भी जब्त किया गया।