एक्यूप्रेशर शिविर आज से
मदनगंज-किशनगढ़.लॉयंस क्लबकिशनगढ़ क्लासिक की ओर से गुलाबचंद मालू की स्मृति में 9 दिसंबर से एक्यूप्रेशर शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में डॉ. राम मनोहर लोहिया अारोग्य जीवन संस्थान एक्यूप्रेशर सेंटर हनुमानगढ़ के डॉ. आरपी भाटी, रामकरण जाखड़, सत्यनारायण चौधरी सेवाएं देंगे।
शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, थायराइड, पेट दर्द, मोटापा, गैस, कब्ज, कमर दर्द, सायटिका, पुराना सिर दर्द, लकवा, घुटना दर्द, जोड़ों का दर्द, सांस की तकलीफ, नींद नहीं आना, सरवाइकल, सहित अन्य रोगों का बिना दवाई के एक्यूप्रेशन द्वारा इलाज किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ मंगलवार सुबह 9.30 बजे विधायक भागीरथ चौधरी, सभापति गुणमाला पाटनी, शिवरतन राजकुमार मालू द्वारा होगा।