स्कूली बच्चों को बांटे स्वेटर
मदनगंज-किशनगढ़|सेवा भारतीकिशनगढ़ ने सोमवार को ग्राम पंचायत पिंगलोद स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में प्राथमिक माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों को तीस स्वेटर वितरित किए। कार्यक्रम में संस्था प्रधान पारसमल, दिलीप कुमार सोनगरा, लक्ष्मीनारायण सोनगरा, मुख्य अतिथि गिरधर पुरोहित, अध्यक्षता सरपंच गंगाराम दौलिया, बद्रीनारायण शर्मा, शंकरलाल कुमावत, भंवरलाल, गुलाबचंद दाधीच, सहित अन्य थे। मंच संचालन उषा जैन तथा प्रधान मनीष जोरम ने किया।