पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘पालनहार’ को डेढ़ साल से मदद का इंतजार

‘पालनहार’ को डेढ़ साल से मदद का इंतजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|मदनगंज-किशनगढ़

पालनहारयोजना में आवदेन करने वाली नलू गांव की जनक शर्मा को डेढ़ साल से मदद का इंतजार है। उसका विवाह तो हो गया लेकिन उसे योजना में मिलने वाली दस हजार रुपए की राशि मंजूरी के बाद भी डेढ़ साल से अब तक नहीं मिली है। हालत ये है िक उसकी बूढ़ी मां पंचायत के चक्कर काट-काट कर थक चुकी है।

जानकारी के अनुसार एक वर्ष से पालनहार योजना के तहत आवेदन ही नहीं भरे जा रहे हैं। अफसरों के निर्देश के बाद भी पंचायतकर्मी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। तीन दिन पूर्व कलेक्टर आरुषी मलिक ने समस्या समाधान शिविर में मौजूद पटवारियों ग्राम सेवकों को इसके लिए पाबंद करते हुए कहा कि हर पंचायत में ऐसे चार-पांच केस होंगे। उनका आवेदन कर उन्हें सहायता दिलाएं। इसके बाद प्रशासन ने इस दिशा में तेजी से कार्य करना शुरू किया है।

आॅनलाइनभुगतान बना मुश्किल

पालनहारयोजना के लिए विभाग ने स्टेट बैंक आफ इंडिया को अधिकृत कर रखा है। वहीं आवेदन करने वालों के खाते अन्य बैंकों में है। इस प्रकार आनलाइन पेंमेट कैसे होगा। यह दुविधा बनी हुई है।

साठदिन की योजना में किया गया था शामिल: मुख्यमंत्रीराजे ने सत्ता संभालते ही पालनहार योजना को साठ दिन के कार्य में शामिल किया था। हालत ये है की अब तो एक साल पूरा होने को है लेकिन इन्हें अब तक सहायता राशि नहीं मिल पाई है।

युवती जनक

^कलेक्टर के आदेश पर सभी ग्राम सेवकों पटवारियों को निर्देश दिए गए हैं। नलू ग्राम की युवती को राशि क्यूं नही मिली इसकी जांच कर शीघ्र राशि दिलाने का प्रयास करूंगा। इस संबंध में मुझे अधिक जानकारी नहीं है। आरजोधावत, कार्यकारीबीडीओ सिलोरा