चरागाह भूमि पर अतिक्रमण
भास्कर न्यूज|मदनगंज-किशनगढ़.
अरांईतहसील के मुंडोती गांव के लोगों ने सोमवार काे उपखंड अधिकारी के नाम ज्ञापन देकर चरागाह भूूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। मुंडोती गांव से सुबह 11.30 बजे 50-60 ग्रामवासी एकत्रित होकर उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे। ग्रामवासियों ने उपखंड अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपते हुए ज्ञापन में बताया कि अरांई तहसील के मुंडोती गांव में कई बीघा चरागाह भूमि पर अतिक्रमियों ने अतिक्रमण कर लिया है। अतिक्रमियों ने कच्चा-पक्का अतिक्रमण कर लिया। लगातार अतिक्रमण होता जा रहा है। इससे अतिक्रमियों के हौंसले बुलंद हो रहे है। कईं बार अतिक्रमण हटाने के लिए लिखित में शिकायत की जा चुकी है लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे तो पूरे गांव में चारों ओर चरागाह भूमि पर अतिक्रमण हो जाएगा और मवेशियों के चरने के लिए स्थान भी नहीं बचेगा। ज्ञापन के जरिये शीघ्र अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
मदनगंज-किशनगढ़- उपखंड कार्यालय में एसडीएम को ज्ञापन देते ग्रामीण।