पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नागरिकों के लिए मुसीबत बना अधूरा नाला

नागरिकों के लिए मुसीबत बना अधूरा नाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|मदनगंज-किशनगढ़.

भारतीयमजदूर संघ ने सोमवार को उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर नगर परिषद किशनगढ़ द्वारा अजमेर रोड पर अधूरा बिना लेवल के किए गए नाला निर्माण कार्य को पूरा कराने की मांग की है।

मजदूर संघ द्वारा दिए ज्ञापन में बताया कि मार्बल उद्याेग पावरलूम जैसे उद्याेग धंधे होने के कारण यहां हजारों मजदूर आवागमन करते है। अधिकांश मजदूर कृष्णापुरी, राजारेडी, चंद्रा कॉलोनी, गांधीनगर क्षेत्र में निवास करते हैं। गंदगी के कारण मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियां फैली हुई है। इस सबका मूल कारण अधूरे पड़े नाला निर्माण इसके कारण फैली गंदगी कीचड़ है। खुले गहरे नालों में गोवंश अन्य मवेशी भी गिर कर चोटिल हो जाते है। साथ ही राहगीरों को भी दिनभर गिरने का सिलसिला लगा रहता है। इन नालों उसके आसपास क्षेत्र की नियमित सफाई नहीं होने से लोग परेशान है।

अधूरेबनाकर छोड़ दिए

अजमेररोड पर कृष्णापुरी सुमेर नगर के सामने सड़क के दोनों ओर नाला निर्माण किया गया। वहां मयूरेश मेडिकल पावर हाउस के पास अधूरा छोड़ दिया। नाले में पानी के अापक जावक का कोई रास्ता नहीं है और यही परिषद के सरकारी अधिकारियों को भी पता नहीं है। इन पर क्षेत्रीय दुकानदारों ने अवैध निर्माण कर नाले को बंद कर दिया। गणगौर पैलेस से सड़क के दोनों ओर नाले का निर्माण किया गया जो जगह-जगह बंद है। इन नालों की गहराई भी आवश्यकता से अधिक कर दी गई है। इस कारण आए दिन जानवर गिरते है। नालियां में गंदा पानी भरा रहता है। ज्ञापन में अधूरे निर्माण की जल्द जांच शुरू कर पानी की निकासी को दुरूस्त कराने और नालों की सफाई करवाकर सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित करने की मांग की गई। साथ ही कार्रवाई नहीं होने पर श्रमिक वर्ग ने आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में विजयकृष्ण सक्सेना सहित मौजूद थे।