पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेढ माह से मिल रहा है दूषित पानी

डेढ माह से मिल रहा है दूषित पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| मदनगंज-किशनगढ़

विराटनगर में पिछले डेढ़ माह से गंदे पानी की जलापूर्ति होने पर सोमवार को क्षेत्रवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। क्षेत्रवासी खाली बर्तन लेकर सड़क पर गए और जलदाय विभाग के खिलाफ जमकर विरोध किया। क्षेत्रवासियों के विरोध के बाद जलदाय विभाग के ऐईएन मौके पर पहुंचे और दो दिन में समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।

जानकारी के अनुसार विराट नगर में सुबह पानी की जलापूर्ति हुई। जब पानी आया तो वह भी गंदा पानी। जलापूर्ति में गंदा पानी आने के कारण क्षेत्रवासी पीने का पानी छोड़ नहाने या बर्तन धोने का पानी भी नहीं भर पाए। इस पर क्षेत्रवासियों का गुस्सा फूट पड़ा और वे खाली बर्तन लेकर सड़क पर नारेबाजी करने लगे। क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि पिछले डेढ़ माह से कॉलोनी में गंदा पानी रहा है लेकिन आज तक स्थिति में सुधार नहीं हुआ। पानी मटमैला रहा है और उसमें बदबू रही है। इससे लोगों में भारी रोष है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि पीने के पानी का संकट पैदा हो रहा है। निजी टैंकरों के जरिये पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। गंदा पानी पीने से लोग बीमार हो रहे है। गंदा पानी पीना तो दूर बर्तन कपड़े धोने लायक भी नहीं है।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि डेढ़ माह पूर्व में गंदे पानी की शिकायत उपखंड अधिकारी से की थी। उसके बावजूद अब तक स्थिति में सुधार नहीं हुआ। जलदाय विभाग के एईएन धर्मवीर चौधरी ने दो दिन में साफ पानी देने का आश्वासन दिया तब जाकर क्षेत्रवासियों का गुस्सा शांत हुआ। विरोध जताने वालों में पंकज पहाडिया, पवन जैन, राकेश पहाडिया, लीला जैन, केके सर, भंवरलाल, नाली देवी, कौशल्या देवी, रिंकू जैन सहित अन्य मौजूद थे।

मदनगंज-किशनगढ़- विराट नगर क्षेत्र में गंदा पानी आने के कारण खाली बर्तन लेकर विरोध जताते क्षेत्रवासी।