सरकारी जमीन पर रातोंरात कब्जा
भास्कर न्यूज|मदनगंज-किशनगढ़.
इंद्रानगरक्षेत्र के लोगों ने सोमवार को नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन देकर क्षेत्र में रातोंरात कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण करने और पाइप लाइन फाेड़ने का आरोप लगाते हुए अतिक्रमियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
इंद्रा नगर के क्षेत्रवासी एकत्रित होकर नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन देने पहुंचे। क्षेत्रवासियों ने ज्ञापन में बताया कि इंद्रा नगर जैन मंदिर के पास नगर परिषद भूमि पर शनिवार रात को नियोजित तरीके से 10-15 लोग मिलकर अवैध निर्माण करवा रहे है और राताेंरात चारदीवारी बनवा दी। इसकी शिकायत रविवार को फोन पर नगर परिषद में भी शिकायत की गई। रविवार को कार्य तो नगर परिषद ने बंद करवा दिया लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया। ज्ञापन में बताया कि अवैध अतिक्रमण शीघ्र हटवाया जाए। अतिक्रमियों ने पूर्व में भी अतिक्रमण करने का प्रयास कई बार किया है। सभी मौहल्लेवालों के नल कनेक्शन की लाइन तोड़ दी है और कहने पर भी अतिक्रमी नहीं मानते। ज्ञापन के जरिये शीध्र अतिक्रमण हटाकर कार्रवाई की मांग की है। ताकि कोई अतिक्रमियों के हौंसले बुलंद ना हो।
ज्ञापन देने वालों में भाजपा उपाध्यक्ष अरविंद राजपुरोहित, गणेश मेहरा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जगदीश गोरा, मदनसिंह, कालू, नाथूलाल, कन्हैयालाल, पुष्पा कंवर, भारत सिंह, बशीर मोहम्मद, सुनिता, रामकन्या, सुशीला, पिंकी, संजू, सीमा, प्रेम, शैतान सिंह मेहरा, रामस्वरूप, नरेश गुर्जर, शंकर मेहरा, विमला कंवर, मुकेश, जगदीश सिंह, उमेश सिंह, गंेदी, जरीना, रशीदा, छोटी, रूकमा नायक सहित अन्य मौजूद थे।
मदनगंज-किशनगढ़. नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन देकर अतिक्रमण हटाने की मांग करते इंद्रा नगर के बाशिंदे।