पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस की मदद से हटाए अवैध नल कनेक्शन

पुलिस की मदद से हटाए अवैध नल कनेक्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अवैध पानी के कनेक्शन नहीं यहां तो 24 घंटे बहता है पानी

अजमेर|अजमेर जिलेमें एक नहीं, सैंकड़ों माेहनपुरा गांव हैं जहां केवल मुख्य पाइप लाइन में, बल्कि सप्लाई लाइन में हजारों अवैध कनेक्शन हैं। पानी की ऐसी लूट मची है कि बीसलपुर पाइप लाइन से हजारों लीटर पानी रोजाना व्यर्थ बहा दिया जाता है। इनमें ज्यादातर इलाके बीसलपुर मुख्य पाइप लाइन से सटे हुए हैं। राजनीतिक संरक्षण के कारण साधन संपन्न लोगों ने केवल मवेशियों के लिए, बल्कि 24 घंटे पाइप लाइन से पानी लेकर खेतों में पिलाई तक कर रहे हैं। अवैध कनेक्शन की भरमार केकड़ी भिनाय पंचायत समिति में है।

खेलीसे लेकर खेतों तक चोरी का पानी : भिनायपंचायत समिति क्षेत्र तथा केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के वे गांव जो अजमेर-कोटा सड़क के किनारे बसे हैं, उनमें बीसियों गांव ऐसे हैं जहां पर सालों से मुख्य पाइप लाइन से पानी की चोरी कर रहे हैं। सरवाड़ के समीपवर्ती गांव रघुनाथपुरा, नागौला, बड़गांव ऐसे क्षेत्र हैं, जहां पर पानी का सर्वाधिक दुरुपयोग हो रहा है। इन गांवों में मुख्य पाइप लाइन में बड़ी संख्या में अवैध कनेक्शन हैं, जिनसे पशुओं के लिए पानी लिया जाता है और खेतों में सिंचाई भी की जा रही है। इनके अलावा चांदमा, जोतायां, सूरजपुरा, सातोलाव तथा डिगारिया गांव में भी हालात कमोबेश ऐसे ही हैं। सातोलाव में भी मौका पड़े किसान खेतों में पानी पिला देते हैं।

अजमेरशहर में भी हजारों अवैध कनेक्शन : अजमेरशहर में जलदाय विभाग का मुख्यालय है, फिर भी बीसलपुर पाइप लाइन से बड़ी संख्या में अवैध कनेक्शनों की भरमार है। सोमलपुर के पास किशनपुरा (फकीराखेड़ा) में दो साल तक पाइप लाइन बिछाई ही नहीं गई। वहां पर लोगों के घरों पर पानी के बिल हर माह जाते रहे। सुभाषनगर में बीसलपुर पाइप लाइन बिछी है, जहां पर लोगों ने कनेक्शन लिए हुए हैं, लेकिन खानपुरा में आज भी एक चौथाई घरों में अवैध कनेक्शन के जरिए पानी लिया जा रहा है। यहां तक कुछ लोग तो खेतों तक में पानी पिला रहे हैं। संजर नगर, आजाद नगर, सांसी बस्ती के अधिकांश लोग भी अवैध कनेक्शन से ही पानी का उपभोग कर रहे हैं।

कार्रवाई के दौरान व्यर्थ बहा पानी

जलदायविभाग की ओर से अवैध कनेक्शनों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान काफी सारा पानी व्यर्थ बह गया। मुख्य पाइप लाइन 24 घंटे चालू रहने के कारण जैसे ही अवैध कनेक्शन हटाए गए तो पानी व्यर्थ बहन