नियम तोड़ते 41 वाहनाें के चालान
भास्कर न्यूज|मदनगंज-किशनगढ़.
पुलिसउपाधीक्षक के निर्देश पर गुरुवार को शहर में वाहनाें के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। तीनों थानोें की पुलिस ने यातायात पुलिस की मदद से 41 वाहनों के चालान बनाए। पुलिस ने तीन वाहन जब्त किए। पुलिस ने कईं वाहन चालकों को यातायात के नियमों की पालना करने के लिए भी समझाया गया। शनिवार को भी पुलिस अभियान जारी रखेगी।
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह पुलिस उपाधीक्षक के निर्देश पर जगह-जगह वाहनोें के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसमें बिना नंबरों के वाहन, बिना लाइसेंस, नंबर प्लेट के स्थान पर अजीबोगरीब नाम लिखे वाहनों, तेज हॉर्न वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। मदनगंज पुलिस ने यातायात पुलिस की मदद से आरके कम्यूनिटी के पास, आरओबी पुलिया के पास, बस स्टैंड के पास, गांधीनगर पुलिस द्वारा पुलिया से नीचे, हरमाड़ा चौराहे के पास, किशनगढ़ शहर थाना पुलिस की ओर से पुराना शहर में अभियान चलाया गया। पुलिस ने वाहनों की गहनता से जांच की। पुलिस ने 41 वाहनाें के चालान बनाए और 12 वाहनों को जब्त किया गया। साथ ही 150 वाहन चालकों को समझाइश के बाद छोड़ा गया। उन्हे नियमों की पालना करने की हिदायत दी गई। पुलिस उपाधीक्षक जगदीश राव ने बताया कि बिना नंबरों, बिना लाइसेंस वाले वाहनांे के खिलाफ रोजाना अभियान चलाया गया। इससे वाहन चोरियों की घटनाओं पर भी रोक लगेगी और लोग नियमों की पालना करना सीखेंगे।
किशनगढ़. आरके कम्यूनिटी के पास वाहनों का चालान काटती पुलिस।