पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुर्घटना में युवक की मौत

दुर्घटना में युवक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदनगंज-किशनगढ़|हनुमानगढ़ मेगाहाइवे स्थित मोहनपुरा मोड के पास गुरुवार शाम को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक के शव को राजकीय अस्पताल के चीरघर में रखवाया गया। पुलिस के अनुसार कालीडूंगरी निवासी करतार चौधरी पुत्र हरलाल बाइक पर सवार होकर किशनगढ़ की ओर रहा था। 6 बजे के आसपास मोहनपुरा मोड के पास अज्ञात वाहन ने बाइक के टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मार वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। एंबुलेंस की मदद से घायल को राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अस्पताल के चीरघर में रखवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।