विकलांगता को अभिशाप बनाएं
मदनगंज-किशनगढ़| सर्वशिक्षा अभियान कार्यालय पर समावेशित शिक्षा कार्यक्रम के तहत विशेष आवश्यकता वाले बच्चो के लिए सामान्य शिक्षकों का गैर आवासीय पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन प्रशिक्षणार्थियों को उपयोगी जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने कहा कि हमें विकलांगता को अभिशाप नहीं बनाना है और ही इस प्रकार के बच्चो को इसका आभास करवाकर सहानुभूति दर्शानी है। प्रशिक्षक चंद्रशेखर शर्मा, जगदीश प्रसाद शर्मा, विश्वभंर दयाल बुनकर ने मानसिक विमंदित, श्रवण बाधिता, दृष्टि बाधिता, अस्थिदोष, सेरेब्रल पाल्सी, बहु विकलांगता, सहित अन्य प्रकार की विकलांगता की पहचान करने के तरीके बताए। प्रशिक्षण शिविर में बावन प्रशिक्षणार्थी भाग ले रहे हैं। आरपी एलएन भाकर, सूर्यदेव शर्मा, कमलेश माथुर, नसीम खान, सहित अनेक अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।