पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केन्द्रीय कर्मचारी करेंगे राष्ट्रव्यापी आंदोलन

केन्द्रीय कर्मचारी करेंगे राष्ट्रव्यापी आंदोलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदनगंज किशनगढ़|केन्द्रीय कर्मचारियोंके सभी संगठनों का राष्ट्रीय अधिवेशन नई दिल्ली में सपंन्न हुआ। इसमें सभी संगठनो के पदाधिकारियों ने एक राय होकर तय किया कि अगर केन्द्र सरकार हमारी मांगो पर ध्यान नहीं देती है तो राष्ट्र व्यापी हड़ताल की जाएगी। नाॅर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलायज यूनियन के महासचिव मुकेश माथुर ने बताया कि यदि केन्द्र सरकार ने निजीकरण को बढावा देना बंद नहीं किया तो सभी केन्द्रीय कर्मचारी संगठन मिलकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेंगे। राष्ट्रीय अधिवेशन में नेशनल ज्वाइंट काउसिंल आफ एक्शन कमेटी का गठन किया गया। इसमे तय हुआ कि 15 फरवरी 2015 को राज्य, मंडल स्तर पर संयुक्त सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। मार्च माह में राजधानी पर धरना प्रदर्शन कर सरकार को अवगत कराया जाएगा और रैलियां निकाली जाएंगी। अप्रैल माह के पहले दो सप्ताह में यूनिट स्तर पर संर्घष पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसके बाद भी सरकार नहीं मानी तो संसद के सामने रैली कर अनिश्चितकालीन हड़ताल की तारीख तय की जाएगी। महासचिव माथुर ने बातया कि राष्ट्रीय अधिवेशन में रेलवे, रक्षा, डाक, संचार, स्वास्थ्य सहित अन्य कई विभागों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। राष्ट्रीय अधिवेशन की क्रियान्वति को लेकर जयपुर में नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलायज यूनियन की जोनल स्तर की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सभी शाखाओं के अध्यक्ष सचिव स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

किशनगढ़ से शाखा अध्यक्ष बुधराज सचिव सुरेन्द्र सिंह नरुका ने भाग लिया। सचिव नरुका ने बताया कि जोनल बैठक में केन्द्र राज्य सरकार की श्रम विरोधी नीतियों को लेकर तथा इसके निजीकरण की ओर बढते कदम पर चर्चा की गई और इनकी भर्त्सना की गई। इसके बाद राष्ट्रीय अधिवेशन में लिए गए निर्णयों से अवगत कराया गया और कहा गया कि आने वाले समय में जो निर्णय एक्शन कमेटी द्वारा दिए जाएंगे उसके अनुसार ही कार्य किया जाएगा। बैठक को एनडब्ल्यूआरएयू के जोनल अध्यक्ष महामंत्री ने संबोधित किया।

फोटो केप्शन

20=जोनल बैठक में भाग लेते विभिन्न शाखाओं के अध्यक्ष सचिव

मदनगंज किशनगढ़. बैठकमें भाग लेते विभिन्न शाखाओं के अध्यक्ष सचिव।