वार्ड बारह में चलाया सफाई अभियान
कलेक्टर प्रतिनिधि ने की मानिटरिंग
भास्करन्यूज| मदनगंज-किशनगढ़
नगरपरिषद अधिकारियों ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत पूरे शहर में सात दिवसीय सफाई अभियान चला रखा है। सफाई अभियान के तहत परिषद अधिकारियाे ने वार्ड संख्या 12 में सफाई अभियान चलाया।
इस दौरान नगर परिषद आयुक्त संजय देवल, परिषद सभापति गुणमाला पाटनी, वार्ड पार्षद दिनेश अग्रवाल, कलेक्टर प्रतिनिधि आरएस अधिकारी राजेश ढाका, स्वास्थ्य निरीक्षक सांवरलाल गुप्ता, महेन्द्र पाटनी, महेश शर्मा, मंजू शर्मा सहित अनेक क्षेत्रवासी मौजूद रहे। सभी की मौजूदगी में पांच टन से अधिक कचरा हटाया गया। खाली प्लाॅट से कंटीली बबूल की झाड़ियां हटाई गई। स्वास्थ्य निरीक्षक ने बताया कि यह अभियान वार्ड में शुक्रवार को भी चलाया जाएगा। वार्ड में पावरलूम की फैक्ट्रियां संचालित होती है। उनका वेस्ट जगह जगह पड़ा हुआ है। इसे जेसीबी की सहायता से आठ ट्रैक्टर ट्रालियों की सहायता से उठाया गया। कलेक्टर प्रतिनिधि ढाका ने बताया कि सात दिन का विशेष अभियान कलेक्टर के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है।
क्षेत्रवासियोंने की शिकायत : सफाईअभियान के दौरान मौजूद क्षेत्रवासियों ने सभापति परिषद अतिक्रमण प्रभारी गुप्ता के समक्ष नाराजगी जताई और कहा कि इस क्षेत्र में वर्षो से नाले की सफाई नहीं हो रही है। सभापति पाटनी ने अतिक्रमण प्रभारी को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि नाले की नियमित सफाई होनी चाहिए।
अजमेरजयपुर रोड पर सफाई का सर्वे
इसदौरान सभी अधिकारियों ने सभापति के साथ जयपुर रोड पर नवीन बस स्टैंड से लेकर अजमेर रोड फरासिया तक सड़क का अवलोकन किया। सभापति सहित अधिकारियों ने नगर परिषद आयुक्त अतिक्रमण प्रभारी को निर्देश दिया कि सड़क के किनारे दाेनों ओर सफाई अभियान चलाया जाए, बबूल की झाड़ियाें को हटाया जाए। किसी भी प्रकार की गंदगी सड़क के दोनों ओर नहीं रहनी चाहिए।
मदनगंज किशनगढ़. वार्डसंख्या 12 में सफाई अभियान के तहत सफाई करती जेसीबी तथा सभापति अतिक्रमण प्रभारी को समस्या बताते क्षेत्रवासी।