पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत

सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदनगंज किशनगढ़| नसीराबादहाइवे स्थित सिलोरा के पास गुरुवार दोपहर को कार ने बाइक के टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राजकीय अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर अजमेर रैफर कर दिया। शाम को वृद्ध ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि वृद्धा का उपचार जारी है। किशनगढ़ शहर थाना पुलिस के अनुसार सिलोरा निवासी राजेंद्र सिंह यादव (62) अपनी प|ी कमला देवी (58) के साथ बाइक पर सवार होकर किशनगढ़ की ओर रहे थे। दोपहर 3 बजे सिलोरा के पास एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल पहुंचाया गया जहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर अजमेर जेएलएन रैफर कर दिया। जहां शाम 5 बजे के आसपास वृद्ध राजेंद्र सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि उनकी प|ी कमला का ईलाज जारी है। किशनगढ़ शहर थाना पुलिस ने शव को चीरघर में रखवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।