पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कमलगिरी आश्रम में भंडारे का आयोजन

कमलगिरी आश्रम में भंडारे का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीबीरानी. गांवदौलतपुर स्थित बाबा कमलगिरी महाराज आश्रम में शनिवार को भंडारे का आयोजन हुआ। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किशनगढ़बास विधायक रामहेत सिंह यादव थे। भंडारे के अवसर पर शुक्रवार रात मंदिर में सत्संग भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके पश्चात शनिवार सुबह 101 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली और मंदिर में हवन पूजन का कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि किशनगढ़बास विधायक रामहेत सिंह यादव ने आश्रम में सिंगल फेस नलकूप लगवाने की घोषणा की। ग्रामीणों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर पर सरपंच रघुवीर सिंह, जगमाल सिंह, जगदीश सिंह, देवदत्त नंबरदार, भूपसिंह, नंदराम, जलसिंह, थावर सिंह, बलवंत सिंह, धर्मपाल यादव आदि ग्रामीण मौजूद थे।