किशनगढ़बास. गांवतहनौली में अज्ञात कारणों से छप्परों में लगी आग से घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने बताया कि शनिवार को गांव तहनौली में कैलाश बावरिया अजय बावरिया के छप्परों में अचानक आग लग गई जिसको अग्निशमन की सहायता से बुझाया गया। आग के चलते छप्परों में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया।