रैली निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश
किशनगढ़बास | प्रजापिताब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय ब्लॉक किशनगढ़बास के तत्वावधान में जन जागरण रैली निकालकर स्वच्छता का दिया संदेश। गुरुवार को बहन कल्याणी आरती के नेतृत्व में जन-जागरण रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से स्वच्छता, नशाखोरी, बेटी बचाओ आदि का संदेश दिया। इस दौरान महेश बत्रा, हरपाल दास, सुरेश अग्रवाल, भूप सिंह यादव, मनोज, सुभाष, घनश्याम आदि मौजूद थे।