- Hindi News
- अवैध शराब की दुकानें बंद कराने को लेकर ज्ञापन
अवैध शराब की दुकानें बंद कराने को लेकर ज्ञापन
किशनगढ़बास| कस्बेमें सार्वजनिक स्थलों गांव-गांव में खुली शराब की अवैध दुकानों को बंद कराने की मांग को लेकर राष्ट्रीय शिव सेना कार्यकर्ताओं ने एसडीएम उम्मेदी लाल को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय शिव सेना के प्रदेश उपसचिव अशोक सहगल तहसील प्रमुख ईश्वर यादव ने एसडीएम को ज्ञापन देकर बताया कि कई स्थानों पर शराब की दुकानें सार्वजनिक स्थलों से करीब 10 से 50 मीटर की दूरी पर है जो नियम विरुद्ध है।