नुक्कड़ नाटक का आयोजन
किशनगढ़बास | भारतीयशिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के छात्रों ने रामावि मांचा गांव में क्षेत्रीय अभ्यास शिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत अज्ञानता एक अभिशाप विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को लेकर गांव मांचा में जगह-जगह पर नुक्कड़ नाटकों के जरिये सफाई का संदेश भी दिया। छात्रों के समूह प्रभारी जगजीवन यादव ने बताया कि गांव में स्वच्छता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक की लोगों द्वारा सराहना की गई।