दौगड़ा में मिली नील गाय की खाल
किशनगढ़बास. गांवदौगड़ा के जंगल में वन विभाग ने नील गाय की खाल बरामद की है। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। रेंजर प्रमोद चौधरी ने बताया कि 6 दिसंबर की रात सूचना मिली कि गांव दौगड़ा के जंगल में एक नाले में नील गाय की खाल पड़ी है। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे। मौके पर मिली नीलगाय की खाल को किशनगढ़बास वन कार्यालय लेकर आए। यहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। वरिष्ठ पशु चिकित्सक शुभराम जाट का कहना है कि खाल में जगह-जगह छर्रे के निशान मिले हैं। आशंका है कि नीलगाय का शिकार किया गया है।