भाजपा विधायक की गाड़ी में मिली शराब
बहरोड़| कस्बेके पुराना बस स्टेंड के पास भाजपा विधायक की स्कार्पियो गाड़ी से पुलिस को अंग्रेजी शराब की पेटी मिली। पुलिस गाड़ी को लेकर थाने पहुंची। चालक द्वारा जयपुर सीएसडी कैंटीन से शराब खरीदने के बिल दिखाने के बाद पुलिस ने शराब सहित गाड़ी को छोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि स्कार्पियो गाड़ी में शराब होने की सूचना मिली।
गाड़ी को थाने लाकर तलाशी ली गई। गाड़ी में अंग्रेजी शराब की 12 बोतलों की एक पेटी पाई गई। स्कार्पियो चालक जयपुर निवासी संदीप यादव ने पूछताछ में शराब को जयपुर स्थित सीएसडी कैंटीन से खरीदने की बात कहते हुए बिल दिखाए। इस पर गाड़ी को छोड़ दिया गया। चालक से पूछताछ में गाड़ी किशनगढ़बास विधायक रामहेत यादव की होने की जानकारी मिली।