बालिका सहित महिला लापता
किशनगढ़बास | कस्बेके बस स्टैंड से बालिका सहित महिला लापता हो गई है। पुलिस में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया है। थानाधिकारी राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि रेवाड़ी के गांव खरखड़ी निवासी नेकीराम ने मामला दर्ज कराया कि उसकी पुत्री सुषमा (30) प|ी रमेश जाटव निवासी मुबारिकपुर (नौगांवा) गांव खरखरी से मुबारिकपुर जा रही थी कि किशनगढ़बास बस स्टैंड से लापता हो गई है वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसने हरे रंग का सूट सलवार और कालीधारी की शाॅल ओड़ रखी है। उसके साथ उसकी बेटी भी है।