पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएलजी की बैठक में समस्याओं पर चर्चा

सीएलजी की बैठक में समस्याओं पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किशनगढ़बास. सीएलजी की बैठक में मौजूद सदस्यगण।

भास्कर न्यूज | किशनगढ़बास

थानापरिसर में थानाधिकारी राजेंद्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित हुई।

बैठक में कस्बे आसपास के क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की गई। शेखावत ने सभी सदस्यों को पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। बैठक में कस्बे के मैन बाजार, गंज रोड़ सहित अनेक जगहों पर सीसी टीवी कैमरे लगवाने, रात को चौकीदारों की संख्या बढ़ाने, रात में अपनी दुकानों के बाहर की लाइट चालू रखने सहित अनेक समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में सरपंच जनेश भुटानी, सरपंच नत्थू मल, पूर्व प्रधान विनय व्यास, परमानंद लख्याणी, भोलाराम शर्मा, नरेंद्र चावंडिया, हरमेश खुराना, बशारत खान आदि मौजूद थे।