आरक्षण लॉटरी 15 को
किशनगढ़बास| पंचायतसमिति क्षेत्र के वार्ड पंच सरपंचों की आरक्षण लॉटरी 15 दिसंबर को उपखंड कार्यालय पर निकाली जाएगी। एसडीएम उम्मेदी लाल मीणा ने बताया कि निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार उपखंड क्षेत्र की समस्त ग्राम पंचायतों के सरपंच पंचों की आरक्षण लॉटरी 2011 की जनगणना के अनुसार श्रेणीवार 15 दिसंबर को सुबह 11 बजे निकाली जाएगी।