छात्र-छात्राओं को जर्सियां वितरित
किशनगढ़बास. राजकीयउच्च प्राथमिक विद्यालय बाई में भामाशाह द्वारा 97 छात्र-छात्राओं को जर्सी एवं जूते वितरित किए गए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि सोमवार को विद्यालय में मौजूद 97 छात्र-छात्राओं को भामाशाह दयालचंद पुत्र फतेहचंद द्वारा जर्सी एवं जूते वितरित किए गए तथा इस अवसर पर विद्यालय के स्टॉफ एवं ग्रामीणों ने भामाशाह दयालचंद का साफ बांधकर स्वागत किया। इस अवसर स्वच्छता सप्ताह के बारे में भी बच्चों को जानकारी दी गई।