पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटड़ी. सातोलाका खेड़ा में विकास अधिकारी के समक्ष आक्रोश जताते ग्रामीण।

सातोला का खेड़ा गांव पहुंचे विकास अधिकारी

भास्करन्यूज | कोटड़ी

पंचायतद्वारा बनाए जा रहे सीसी रोड नाली निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए सातोला का खेड़ा गांव के लोग आक्रोशित हो गए। सोमवार शाम ग्रामीण बस स्टैंड पर जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीण विकास अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। रात में मौके पर पहुंचे विकास अधिकारी ने निर्माण कार्य की जांच का आश्वासन दिया। कांग्रेस नेता नीरज गुर्जर के समझाने के बाद मामला शांत हुआ।

सातोला का खेड़ा के पूर्व सरपंच सुखा लाल जाट, भगवतीलाल गुर्जर की अगुवाई में बस स्टैंड पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत की ओर से बनाए जा रहे सीसी रोड नाली निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाया। उनका कहना था कि निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने से नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विकास अधिकारी उज्वल कुमार मारू को शिकायत की। ग्रामीण विकास अधिकारी को मौके पर बुलाने की बात पर अड़ गए। सूचना उप प्रधान मनीष गुर्जर नीरज गुर्जर मौके पर पहुंचे। रात में विकास अधिकारी जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचे ग्रामीणों से चर्चा कर निर्माण कार्य की जांच कराकर सचिव को पाबंद करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।

^सातोलाका खेड़ा में चल रहे सीसी रोड नाली निर्माण कार्य की जांच के लिए पंचायत समिति के सहायक अभियंता को भेजा जाएगा। नाली निर्माण मकानों से दूर बनाना गलत है। जिसका भुगतान पंचायत को नहीं किया जाएगा। सचिव को पाबंद किया गया है। -उज्वलकुमार मारू विकास अधिकारी कोटड़ी