पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नरेगा में काम नहीं तो भुगतान नहीं: मारू

नरेगा में काम नहीं तो भुगतान नहीं: मारू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विकासअधिकारी उज्जवल कुमार मारू ने कहा कि महानरेगा योजना में प्रति ग्राम पंचायत कम से कम 200 मजदूरों को नहीं लगाया तो मानदेय का भुगतान नहीं होगा। वर्ष 2008 से बकाया निर्माण कार्यों के उपयोगिता प्रमाण पत्र सात दिन में जमा नहीं कराने पर कार्रवाई की जाएगी। विकास अधिकारी मारू पंचायत समिति सभागार में आयोजित सचिवों की बैठक में बोल रहे थे। पंचायत प्रसार अधिकारी सत्यनारायण गुजराती ने स्वच्छता अभियान के तहत स्वीकृत शौचालय निर्माण की पंचायतवार स्वीकृति की जानकारी देते हुए गुणवत्ता पर ध्यान देने को कहा।

उन्होंने कहा कि सात दिन में यूसी नहीं देने वाले सचिव, एलडीसी रोजगार सहायक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इंदिरा आवास योजना में बकाया सीसी शीघ्र कार्यालय में जमा कराने की जानकारी दी।