स्कूलों का निरीक्षण किया
कोटड़ी. शिक्षासंबलन अभियान के द्वितीय चरण में उच्चाधिकारियों ने कई विद्यालयों में विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर की जांच की। पहले दिन ब्लॉक के माध्यमिक विद्यालय हाजीवास, उच्च प्राथमिक स्कूल देवली, गोलबड़ी, गणेशपुरा, कंवलियास, गोठड़ा अन्य स्कूलों का निरीक्षण कर बालकों के शिक्षा स्तर की जांच की। निरीक्षण में पोषाहार की स्थिति एवं गुणवत्ता, शौचालयों की स्थिति एवं कॉपियों की जांच अध्यापन आदि की जांच की।