शिविर में 408 लोग लाभान्वित
कोटड़ी. पंचायतसमिति की गंहूली ग्राम पंचायत में भामाशाह शिविर के पहले दिन करीब 250 आधार कार्ड एवं 158 भामाशाह कार्ड बनाए गए। शिविर प्रभारी एवं नायब तहसीलदार मूलचन्द मीणा ने बताया कि शिविर के पहले दिन भामाशाह नामांकन के लिए सुबह से ही महिला-पुरुषों का आना शुरू हो गया। शिविर में आधार कार्ड बनाने के लिए की तीन मशीनों से कार्य किया गया। तीन दिवसीय शिविर में सोमवार मंगलवार को भी कार्ड बनाए जाएंगे।