पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गो सेवा से मिलती मन को शांति : प्रतिभादीदी

गो सेवा से मिलती मन को शांति : प्रतिभादीदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गायोंकी सेवा से ही मन को शांति मिलती है। जब तक गाय को माता नहीं समझेंगे तब तक अराजकता होगी। गायों की तस्करी को रोकने के लिए लोगों को आगे आना होगा। जिस घर में गाय का निवास नहीं वह घर शुद्ध नहीं हो सकता। गाय के दूध से लेकर मूत्र तक सभी गुणकारी होते है।

उक्त विचार देवनारायण गोशाला में अल्प प्रवास के दौरान गोकथा वाचक प्रतिभा दीदी ने संबोधित करते हुए कही। उन्होंने गोभक्तों को अधिक से अधिक लोगों को गोशाला से जोड़ गायों को सुविधा दिलाने का प्रयास करने को कहा। गोशाला अध्यक्ष जमनालाल सुथार, कोषाध्यक्ष रामेश्वरलाल नायक, भंवरभांबी, गोपाल कुम्हार, प्रकाश पोखरना, आजाद लढ़ा, प्रहलाद सेन, केदार मूंदड़ा, संपत कुमार माली सहित अनेक गोभक्त उपस्थित थे। प्रतिभा दीदी ने गोशाला का अवलोकन कर गायों की स्थिति की जानकारी ली तथा आर्थिक सहयोग का आश्वासन दिया।

निरंकारी संत समागम आज धामणियां में

बीगोद.धामणियामें तेजाजी चौक पर बुधवार शाम 7 से रात 10 बजे तक निरंकारी संत समागम बहिन सीमा सचदेवा के सानिध्य में होगा। जिला संयोजक संत जगपालसिंह राणावत ने बताया कि संत समागम में बीगोद, महुआ, अमरपुरा, मोहनपुरा, गेणोली, फलासिया, गोपालपुरा, मानपुरा, काछोला, राणीखेड़ा, सरथला के संत भाग लेंगे।

कोटड़ी. देवनारायणगोशाला का अवलोकन करती साध्वी प्रतिभा दीदी।