- Hindi News
- प्रधान ने स्कूल में किया ट्यूबवेल का उदघाटन
प्रधान ने स्कूल में किया ट्यूबवेल का उदघाटन
बालककिताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक ज्ञान भी सीखें। इसके लिए अध्यापकों को पहल करनी होगी, ताकि बालकों को सुसंस्कार मिल सके।
यह बात मंगलवार को संस्कृत माध्यमिक विद्यालय में ट्यूबवेल का शुभारंभ करते हुए प्रधान विजय सिंह राणावत ने कही। सरपंच विमलादेवी जीनगर ने क्षेत्र में कराए विकास कार्यों में पंचायत समिति के सहयोग की सराहना की। समारोह में वार्डपंच धर्मचंद जीनगर, नरपतसिंह शक्तावत, प्रहलाद सेन, सुदर्शन गाड़ोदिया, श्रवण सोनी ने विचार रखे। अध्यापक भगवतीलाल बंडेला ने विद्यालय में स्टाफ तथा कमरों की कमी को दूर करने के लिए विशेष प्रयास का आग्रह किया। कार्यक्रम के बाद अतिथियों ने स्कूल की ट्यूबवेल का बटन दबाकर शुभारंभ किया। उन्होंने कस्बे के आचार्य माहल्ले में बनी सीसी सड़क का लोकार्पण किया।