पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों ने लिया सफाई का संकल्प

बच्चों ने लिया सफाई का संकल्प

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटड़ी. राष्ट्रीयसेवा योजना के तहत बालकों का एक दिवसीय शिविर राजकीय आदर्श उच्च माद्यमिक विद्यालय में आयोजित हुआ। अध्यक्षता प्रधानाचार्य कन्हैया लाल बलाई ने की। मुख्य अतिथि मॉडल विद्यालय प्रधानाचार्य नवनीत कुमार जोशी थे। उन्होंने शिविर में सीखे ज्ञान को व्यवहार में उतारते हुए सेवा कार्य में हमेशा आगे आने पर जोर दिया। कार्यक्रम अधिकारी सत्यनारायण सोडनी ने योजना के दौरान आयोजित की जाने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। स्वयं सेवकों ने विद्यालय परिसर की नियमित सफाई करने का संकल्प लिया।