पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा

भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा

मीणोंका खेड़ा (ढोकलिया) में सूने मकान में घुसे चोर नकदी जेवर चुरा ले गए। मकान मालिक प|ी खेत पर रखवाली के लिए गए थे। सुबह घर लौटे तो चोरी का पता चला। कोटड़ी थाने सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। मीणों का खेड़ा निवासी नानूराम पुत्र किशन मीणा उसकी प|ी गुरुवार रात फसल की रखवाली करने खेत पर चले गए। घर में नानूराम की मां एक कमरे में सो रही थी।

चोरों ने ताले तोड़ एक कमरे में रखी दो पेटियां अटैची तोड़ दी। सामान बिखेर दिया तथा 250 ग्राम चांदी के पायजेब, चार हजार रुपए तीन-चार ड्रेस चुरा ली।

मीणों का खेड़ा की घटना, नकदी जेवर चोरी, कोटड़ी थाने में दर्ज कराया मामला

गृहस्वामी खेत पर घर में घुस गए चोर

खबरें और भी हैं...