महिला कृषकों को दिया प्रशिक्षण
पारोली|कस्बे मेंस्थित सहायक कृषि अधिकारी कार्यालय में मंगलवार को अनुसूचित जाति की महिला कृषकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। सहायक कृषि अधिकारी सत्यनारायण सुखवाल ने महिला कृषकों को खरीफ एवं रबी फसलों के बारे में जानकारी प्रदान की। कृषि पर्यवेक्षक सत्यनारायण छीपा ने जिप्सम एवं रमेश चंद्र मंत्री ने वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने एवं उसकी उपयोगिता के बारे में बताया। सहायक कृषि अधिकारी कोटड़ी लादू सिंह गौड़ ने किसान कल्याण योजना एवं विभिन्न अनुदानित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस प्रशिक्षण में क्षेत्र की 30 महिला कृषकों ने भाग लिया।
कार्यशाला19 को
कोटड़ी.जिलासाक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार 19 सितंबर को सुबह 10 बजे पंचायत समिति के सभागार में कार्यशाला होगी। यह जानकारी उज्जवल मारू ने दी।