पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉक्टरों के सभी पद खाली, मरीज परेशान

डॉक्टरों के सभी पद खाली, मरीज परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से डॉक्टरों के पद खाली हैं। डाक्टरों के चार पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में सभी पद खाली है। वैकल्पिक तौर पर अन्य गांवों के एक डॉक्टर को बुलाया जाता है। यह डॉक्टर भी फिक्स नहीं है। हर दूसरे दिन नया डॉक्टर बैठने से मरीज भी परेशान हैं। महिला डॉक्टर नहीं होने से महिलाओं को ज्यादा परेशान होना पड़ रहा है। ज्यादा परेशानी डिलीवरी केस में होती है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होने के बावजूद यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैसी व्यवस्थाएं भी नहीं हैं। अस्पताल में दो मेडिकल चिकित्सा अधिकारी, एक महिला रोग विशेषज्ञ एक पद कनिष्ठ विशेषज्ञ का स्वीकृत है। हर माह अस्पताल में 150 से अधिक प्रसव होते हैं। प्रतिदिन 300 का आउटडोर रहता है। इसके बावजूद अफसर व्यवस्थाएं बढ़ाने पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। डिलीवरी केस नर्सिंग कर्मचारी संभाल रहे हैं।

डॉक्टरबदलने से परेशानी

अस्पतालमें डॉक्टर नहीं होने से आसपास के अस्पतालों से एक डॉक्टर को यहां लगाया जाता है। सप्ताह में दो दिन अलग-अलग डॉक्टर को लगाया जाता है। आलम यह है कि मरीज उपचार के लिए आता है। दवाएं लेता है। अगली बार जब दिखाने आता है तो उसे नया डॉक्टर मिलता है। वह डॉक्टर दवाएं बदल देता है। इससे मरीजों को राहत नहीं मिल पाती है।

मरीजरैफर, वार्ड खाली

अस्पतालमें आने वाले गंभीर रोगियों को रैफर कर दिया जाता है। नर्सिंग स्टाफ प्राथमिक उपचार कर मरीजों को रैफर कर देते हैं। इससे 30 बैड वाले इस अस्पताल के वार्ड खाली हैं। प्रसूताओं की स्थिति ज्यादा खराब है। नॉर्मल डिलीवरी नहीं होने पर नर्सिंग स्टाफ जिला अस्पताल के लिए रैफर कर देते हैं। ऐसे में प्रसूताओं की जान जोखिम में पड़ जाती है। रैफर होने वाले मरीजों की परेशानी यहीं खत्म नहीं होती है। एंबुलेंस आए दिन खराब हो जाती है। इससे परिजनों को अपने स्तर पर एंबुलेंस की व्यवस्था करना पड़ती है।

^डॉक्टर नहीं होने से मरीजों को परेशानी होती है। इस संबंध में कई बार विभाग के अफसरों को अवगत कराया गया। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। डॉ.जगदीश जीनगर,ब्लॉक चिकित्साधिकारी,कोटड़ी

भास्कर न्यूज | कोटड़ी

कस्बेके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से डॉक्टरों के पद खाली हैं। डाक्टरों के चार पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में सभी पद खाली है। वैकल्पिक तौर