पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों ने प्रधान को सौंपा ज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रधान को सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीणों ने प्रधान को सौंपा ज्ञापन

कोटड़ी.पंचायतसमिति क्षेत्र की मंशा ग्राम पंचायत के चमारों का झोंपड़ा के लोगों ने सरकारी स्कूल मर्ज करने का विरोध किया। उन्होंने इस संबंध में प्रधान विजय सिंह राणावत को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में श्यामलाल पुरोहित रामचन्द्र ने बताया कि स्कूल मर्ज करने से बच्चों को परेशान होना पड़ रहा है। चमारों का झोंपड़ा प्राथमिक विद्यालय को दो किमी दूर बीरमियास में मर्ज कर दिया है। गांव के रास्ते में तालाब का खाल होने से बच्चों को वहां पढ़ने भेजने से अभिभावक कतरा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कलेक्टर, शिक्षा अधिकारी एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को भी ज्ञापन दिया। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हो पाई है।