पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विभागीय लक्ष्यों की समीक्षा की

विभागीय लक्ष्यों की समीक्षा की

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा | कलेक्टरडॉ. रविकुमार सुरपुर की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभा भवन में समीक्षा मीटिंग हुई। मीटिंग में कलेक्टर ने अब तक के विभागीय लक्ष्यों के बारे में विचार विमर्श किया तथा दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग 31 मार्च तक मुख्यमंत्री के बजट घोषणा के अनुसार अपने-अपने लक्ष्य अर्जित करें। उन्होंने कहा कि जिले में ऐसे सरकारी भवन जो उपयोग में नहीं रहे हैं, जो मरम्मत योग्य या बिलकुल जीर्ण-शीर्ण हों ऐसे भवनों की मरम्मत या नया निर्माण करवाकर उसमें स्कूल, आंगनबाड़ी, गोदाम आदि में इस्तेमाल किया जाए। बैठक में विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कोटड़ी, बडलियास, कारोई, पालड़ी ग्रोथ सेन्टर पर 132 केवीएस जीएसएस की आवश्यकता है यहां के प्रस्ताव भी स्वीकृति के लिए सरकार को भिजवाए गए हैं। पेयजल अधिकारी ने बताया कि पेयजल गुणवत्ता की जांच के 33 कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए छात्रों के बैंक खाता खोलकर राशि खाते में जमा करवा दी गई है। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) सुरेश यादव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामपाल शर्मा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रभा गौतम एवं जिला रसद अधिकारी शंकरलाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।